बड़ी खबर : उत्तराखंड में फिर कोरोना का विस्फोट, आज आए 3200 मामले,3 की मौत
देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जारी है। आज स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में कुल 3200 नए मामले प्रकाश में आए हैं जबकि 3 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हो गई। उत्तराखंड में 676 लोग पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं जबकि आपको सक्रिय मामलों की संख्या 12349 हो गई है।

कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कोरोना के आंकड़े बढ़ रहे हैं। पिछले दो दिनों से लगातार नए मामले 3000 के पार पहुंच रहे हैं। जहां एक दिन पहले 3005 नए केस आए थे। वहीं, शक्रवार को 3200 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि तीन लोगों की मौत हो गई।प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामले अब 12349 पर पहुंच गए हैं। कुल आंकड़ा 363424 पहुंच गया है। राज्य में अब तक 7438 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। आज अल्मोड़ा में 165, बागेश्वर में 38, चमोली में 40, चम्पावत 46, देहरादून 1030, हरिद्वार 543, नैनीताल 494, पौड़ी 131, पिथौरागढ़ 58, रुद्रप्रयाग 52, टिहरी 112, ऊधमसिंह नगर 429 और उत्तरकाशी में 62 नए मामले सामने आए हैं।
















