चकराता से बड़ी खबर : 6.68 लाख के 2 हजार के नकली नोट बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार
देहरादून : चकराता से बड़ी खबर है। बता दें कि कैलानी गेट चकराता में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक ब्रेजा कार को रोक कर कार सवार पुरूष व महिला की तलाशी के बाद पुलिस ने 2 हजार के लाखों रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह आपस में दोस्त हैं। इनके द्वारा पूर्व में भी कुछ महीने पहले नकली नोटों को दुकानदारों व मॉल आदि में चलाए गए हैं। वह पुन: नकली नोटों को चलाने के लिए चकराता क्षेत्रान्तर्गत में आए थे। मुखबिर की सूचना पर दोनों को पुलिस ने नकली नोटों के साथ घटना में प्रयुक्त वाहन ब्रेजा कार के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों का मकसद नकली नोटों को असली के रूप में चलाकर मोटा मुनाफा कमाने की थी लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों का नाकामयाब कर दिया।
यह नकली नोटों कहां और किससे लाने के लिए पूछा गया तो कहा कि साहब हम यह दिल्ली से लाते है। पुलिस ने दोनों की पहचान बहार अहमद (51) पुत्र निहाल अहमद निवासी B146/10 स्ट्रीट न0-20 सुभाष मौहल्ला नजदीक डीटीसी डिपो नार्थ, गौडा गढी मेहू भजनपुरा, उत्तर पूर्वी दिल्ली और प्रेमलता (42) पुत्री स्व. सूरत सिंह निवासी 5 श्रीराम रोड़, अलीपुर रोड़, सिविल लाईन मेट्रो स्टेशन के पास सिविल लाइन्स उत्तरी दिल्ली रूप में की है। पुलिस दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
बरामद माल
1- 334 नकली नोट 2000,रूपये के कुल 6,68,000 रूपये (छ: लाख अड्सठ हजार रूपये मात्र )
2- 148 असली नोट 500रूपये, 200 रूपये,100 रूपये, 50रूपये के कुल 80, 20रूपये(अस्सी हजार बीस रूपये मात्र )
















