देहरादून से बड़ी खबर : एमडीडीए के दो इंजीनियर किए गए सस्पेंड

देहरादून : इस वक्त की बड़ी खबर देहरादून एमडीडीए से है जहां दो इंजिनीयरों को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी मिली है कि आवासीय कॉलोनी में कॉमर्शियल अवैध निर्माण के चलते दोनों पर कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। बता दें कि दोनों को शहर में चल रहे अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाी न करने पर सस्पेंड किया गया है। लगातार दोनों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। शहर के कई लोग दोनों इंजीनियरों के खिलाफ शिकायत की थी कि अवैध निर्माण की जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसके बाद आज दोनों पर संस्पेंशन की कार्रवाई की गई है।

इनता ही नहीं जानकारी मिली है कि सुपरवाइजर वीरेंद्र खंडूरी को भी लापरवाही के चलते सस्पेंड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!