उत्तराखंड से बड़ी खबर : बीच बाजार में रोडवेज बस का ब्रेक फेल, दो कारों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी
हल्द्वानी- हल्द्वानी से बड़ी खबर है। बता दें कि हल्द्वारी के बीच बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंगल पड़ाव में शहर के बीचो बीच यूपी रोडवेज की बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। होली के चलते बाजार में भारी भीड़ मौजूद थी। और ऐसे में अचानक बस के ब्रेक फेल हो गया जिससे बाजार में अफरा तफरी मच गई। बस ने इस दौरान दो कारों को टक्कर मारी लेकिन गनीमत यह रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। बस के ब्रेक फेल होने की वजह से नैनीताल रोड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह यातायात सुचारू करवाया। करीब आधे घंटे से अधिक रूट डायवर्ट कर किसी तरह जाम खुलवाया गया, होली के त्यौहार के मद्देनजर लगी भीड़ में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
















