उत्तराखंड से बड़ी खबर : सीएम धामी और हरीश रावत इतने वोटों से पीछे, कांग्रेस के लिए बुरी खबर

उत्तराखंड की जनता ने अगले पांच सालों के लिए अपना प्रथिनिधित्व करने के लिए किस पार्टी को चुना है इसका पता आज कुछ ही देर में चल जाएगा। बता दें कि सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की मतगणना हो रही है जिसमे भाजपा आगे हैं। कहीं कहीं पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई है तो कहीं भाजपा के प्रत्याशियों ने अच्छा खासा वोट हासिल किया है।

बात करें खटीमा की तो सीएम धामी पीछे चल रहे हैं तो वहीं कांग्रेस प्रत्यासी हरीश रावत भी पीछे चल रहे हैं। धामी 700 तो हरीश रावत 7000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। राज्य में 65 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। बता दें कि बीत दिन पहले आए एग्जिट पोल में भाजपा या कांग्रेस को उत्तराखंड में बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है लेकिन ज्यादातर में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कांटे की टक्कर या त्रिशंकु विधानसभा की संभावना व्यक्त की है.

वहीं बता दें कि सीएम धामी अपनी सीट में पीछे चल रहे हैं। CM पुष्कर सिंह धामी 900 वोटों से पीछे चल रहे हैं। तो वहीं हरीश रावत 7000 हजार वोटों से पीछे च ल रहे हैं. ये खबर कांग्रेस के लिए दुखदायी है।
गंगोत्री में बीजेपी 171 वोट से आगे।
यमुनोत्री में निर्दलीय प्रत्याशी 232  से आगे
पुरोला में कांग्रेस 1839 से आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!