उत्तराखंड से बड़ी खबर : कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों को 6 साल के लिए दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं को पार्टी ने 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बता दें कि कांग्रेस ने फिर से दो पूर्व विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी 10 से अधिक प्रमुख नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है वो भी 6 साल के लिए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार की अनुशंसा पर पूर्व विधायक तसलीम अहमद को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। तसलीम पार्टी से बगावत कर लक्सर से पार्टी प्रत्याशी अंतरिक्ष सैनी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि 2017 के चुनाव में वह कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी थे।

वहीं वर्ष 2002 में बहादराबाद से बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। दूसरी बड़ी कार्रवाई  जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ की अनुशंसा पर पूर्व विधायक नारायण राम आर्य के खिलाफ की गई है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। आर्य गंगोलीहाट से वर्ष 2002 और वर्ष 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!