उत्तराखंड हाईकोर्ट से बड़ी खबर, पलटा CBI कोर्ट का फैसला, हत्या के आरोपी बाहूबली नेता को किया बरी

नैनीताल. उत्तराखंड हाई कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता डीपी यादव को हत्याकांड में बरी कर दिया. हाई कोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के 2015 के फैसले को पलटते हुए यादव को बरी किया है. सीबीआई कोर्ट ने छह साल पहले यादव को दादरी के विधायक रहे महेंद्र भाटी की हत्या के केस में दोषी करार देकर आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई थी. इस मामले में नैनीताल स्थित हाईकोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही थी. हाई कोर्ट के फैसले से यादव को बड़ी राहत मिल गई है.

बता दें कि मामला 13 सितंबर 1992 को दादरी में विधायक महेंद्र भाटी की हत्या हुई थी, जिसमें पूर्व सांसद डीपी यादव समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया था. इस मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही थी और इस साल कोर्ट से डीपी यादव को कई बार बेल भी मिल चुकी थी. हालांकि सीबीआई ने इसका विरोध किया था। लेकिन डीपी यादव के वकील ने बैकबॉर्न के ऑपरेशन का हवाला देकर बेल की अर्जी दी थी। सीबीआई ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि जेल में इलाज किया जा रहा है लेकिन फिर कोर्ट ने डीपी यादव को शॉर्ट टर्म बेल दे दी थी। इससे पहले भी डीपी यादव को कई बार बेल मिल चुकी है। वहीं अब हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है औऱ बड़ी राहत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!