उत्तराखंड से बड़ी खबर, इस दिन दिलाई जाएगी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के बावजूद भाजपा विधायक दल के नेता को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए विधायक दल की बैठक सोमवार को देहरादून में होगी।

उत्तराखंड से बड़ी खबर है। बता दें कि उत्तराखंड के नवनिर्वाचित विधायकों को कल शपथ दिलाई जाएगी। दिल्ली दौड़ के बाद अब विधायको को कल विधानसभा में सुबह 11:00 बजे से शपथ दिलाई जाएगी। इसकी जानकारी प्रोटेम स्पीकर बनाए गए विधायक बंशीधर भगत ने दी है।बता दें कि सोमवार सुबह 10 बजे राजभवन में राज्यपाल लेज गुरमीत सिंह (सेनि) प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को शपथ दिलाएंगे। जिसके बाद प्रोटेम स्‍पीकर सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!