चमोली से बड़ी दुखद खबर, रात को खाई में गिरी मैक्स, लोगों को सुबह चला पता, 3 युवकों की मौत

चमोली से बड़ी दुखद खबर है। बता दें कि चमोली के घूनी-रामणी मोटर मार्द पर बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमे तीन युवकों की मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक घाट विकासखंड के रामणी गांव के रहने वाले थे। हादसा बीती रात को हुआ था लेकिन ग्रामीणों को शनिवार सुबह इसके बारे में पता चला। घूनी-रामणी मोटर मार्ग पर शुक्रवार रात को करीब साढ़े सात बजे एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार तीन युवाओं की मौत हो गई है। क्षेत्र में मौसम बेहद खराब था, जिससे रात को किसी को भी दुर्घटना का पता नहीं चल पाया।

जानकारी मिली है कि जिस जगह पर ये हादसा हुआ है वहां जगंल ही जंगल है। और इस कारण लोगों को हादसे की जानकारी नहीं मिल पाई। रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने बताया कि वाहन रामणी गांव से घूनी जा रहा था। शनिवार को सुबह जब रामणी गांव से वाहन घूनी गांव की ओर जा र‌हा था, तो वाहन में सवार लोगों ने खाई में गाड़ी गिरी देखी। जिसके बाद अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना राजस्व पुलिस को भी दी गई।

दुर्घटना में प्रकाश सिंह (30 वर्ष) पुत्र कुंदन सिंह, देवेंद्र सिंह (33 वर्ष) पुत्र कैलाशी सिंह और तोता राम (40 वर्ष) सभी रामणी गांव निवासी की मृत्यु हो गई है। ग्रामीणों की मदद से तीनों मृतकों के शव खाई से सड़क तक लाया गया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!