Video : भाजपा का हरक पर कड़ा प्रहार, ‘उज्याडू बल्द’ वीडियो शेयर कर कसा तंज
देहरादून : उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस में टिकट को लेकर मंथन चल रहा है जल्द ही दोनों पार्टियां अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर देगी लेकिन इस बीच हरक सिंह रावत के कांग्रेस ज्वाइन करने की खबरें जोरों पर है लेकिन अभी तक हरक सिंह रावत ने कांग्रेस जॉइन नहीं की है. इस पर मंथन चल रहा है। हरीश रावत की सहमति भी जरूरी मानी जा रही है।
लेकिन इस बीच भाजपा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने हरक पर कड़ा वार किया है. उज्याडू बल्द का जिक्र करते हुए भाजपा ने हर सिंह रावत पर तंज कसा है।
अबारि दौं
हरके फरके करि जीतण वाल्यूँ तैं हरावा
उज्याड़ू बल्दों तैं उत्तराखण्ड बटिन भगावा
काम करण वाली सरकार तैं दुबारा ल्यावा pic.twitter.com/zaJm3PoRi0
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) January 19, 2022
















