बुली बाई एप : मुंबई पुलिस की उत्तराखंड में रेड, युवती निकली मास्टरमाइंड, कोटद्वार का मयंक रावत अरेस्ट

देहरादून: बुली बाई एप मामले में मुंबई पुलिस की उत्तराखंड में रेड जारी है। पुलिस ने एक ओर जहां इसकी मास्टरमाइंड युवती को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया तो वहीं एक और गिरफ्तारी इस मामले में पहाड़ी जिले से की है। बता दें कि मुंबई पुलिस ने पौड़ी जिले के कोटद्वार से एक छात्र को गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस ने कोटद्वार के नींबूचौड़ इलाके से इस युवक को गिरफ्तार किया है जिसका नाम मयंक रावत बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि युवक दिल्ली के एक कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई करता है और उसकी उम्र 21 साल है।

रुद्रपुर की 21 साल की युवती भी इससे पहले गिरफ्तार

आपको बता दें बीते दिन पुलिस ने पहले रुद्रपुर की 21 साल की युवती को गिऱफ्त मुंबई पुलिस की टीम ने कोटद्वार के नींबूचौड़ इलाके से 21 साल के मयंक रावत को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आया शुभम दिल्ली के कॉलेज में पढ़ता है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.बता दें कि इससे पहले मंगलवार को मुंबई पुलिस की साइबर टीम ने उधम सिंह नगर इलाके से बुली बाई एप का संचालन करने वाली एक युवती को गिरफ्तार किया था.

परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर

पुलिस से मिली जानकारी के युवती के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है. उनके घर का खर्च भी वात्सल्य योजना से चलता है. वहीं इसमें मुंबई पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया है. यह सब गंभीर धाराएं हैं. मुंबई पुलिस साइबर सेल के डीसीपी के मुताबिक दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. साइबर सेल के डीसीपी के मुताबिक बुली बाई पर पत्रकारों समेत 100 प्रमुख मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें नीलामी के लिए अपलोड की गईं थीं. इसमे मुस्लिम महिलाओं की निलामी की जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!