कैबिनेट मंत्री का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में हुआ ऑपरेशन, बड़ा सवाल- क्या उत्तराखंड में नहीं अच्छे डॉक्टर और हॉस्पिटल?

अल्मोड़ा : सोमेश्वर विधानसभा सीट से जीत हासिल कर मंत्रिमंडल में शामिल हुई मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि कैबिनेट मंत्री का सफलता पूर्वक ऑपरेशन हो गया है।  जानकारी मिली है कि रेखा आर्य का पेट की रसौली का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हुआ है वो भी मैक्स अस्पताल में। वो एक दम स्वस्थ हैं। रेखा आर्य ने खुद सेल्फी लेकर फोटो शेयर की है और बताया है कि वो बिल्कुल ठीक हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेट की रसौली होने के कारण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं लेकिन फिर वो प्रदेश की जनता के लिए काम कर रही थीं, कार्यक्रमों में भाग ले रही थी। लेकिन कुछ दिनों पहले पेट मे रसौली से ज्यादा अस्वस्थ होने के कारण उन्हें नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती होना पड़ा जहां आज उनका रसौली की सफल सर्जरी हो गई है।

लेकिन इस बीच बड़ा सवाल ये है कि क्या उत्तराखंड में ऐसे अस्पताल नहीं जहां रसौली का ऑपरेशन हो सके। क्या उत्तराखंड में इतने भी काबिल डॉक्टर नहीं थे कि रेखा आर्य को दिल्ली का रुख करना पड़ा। क्या उत्तराखंड के अस्पतालों वो सुख सुविधाएं नहीं है जो दिल्ली के मैक्स में है। हमेसा से ही उत्तराखंड के मंत्री विधायक इलाज के लिए दिल्ली ही जाते हैं ऐसे में उत्तराखंड की जनता को क्या स्वास्थ्य लाभ मिलता होगा ये सोच सकते हैं क्योंकि मंत्री नेता जिस तरह से हर बार दिल्ली का रुख करते हैं उससे साफ है कि उत्तराखंड में वो सुविधा वो इलाज उन्हें नहीं मिल पाएगा?

चाहे हरीश रावत हो या कोई मंत्री विधायक अक्सर देखा गया है कि कोई दिल्ली का रुख करता है तो कोई मुंबई का रुख कोई गुरुग्राम का रुख करता है. क्यों ना ऐसा हो कि उत्तराखंड के अस्पतालों को ऐसा कर दिया जाए कि मंत्री विधायक यहीं अपना इलाज कराएं इससे सुख सुविधाएं अच्छी होंगी और लोगों को भी बेहतर सुख सुविधाएं मिलेंगी। अगर मंत्री विधायक यहीं इलाज कराएं तो अस्पतालों की हालत दुरुस्त हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!