कैप्टन कूल के उपाधि से नवाजे गए एसएसपी हरिद्वार, जिलाधिकारी हरिद्वार की भी हुई सराहना-कांवड़ मेला 2025
कावड़ मेला 2025 सकुशल संपन्न होने के बाद सोशल मीडिया पर हरिद्वार एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल और जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित की भरस्क सराहना हो रही है।

एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल को सोशल मीडिया में कैप्टन कूल की उपाधि दी गई साथ ही लोगों ने सौम्य और व्यवहार कुशल जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की कार्यशैली की भी सराहना की है।
कांवड़ मेला 2025 में 4 करोड़ 50 लाख कावड़िया हरिद्वार में पहुंचे और जल लेकर अपने-अपनी गंतव्य की ओर रवाना हुए।

शुरुआत में जिस तरह से कुछ शरारती तत्व व उपद्रवियों ने इस मेले को खराब करने का प्रयास किया था,कैप्टन कूल ने अपनी सूझ भूझ से सख्त कानूनी कार्यवाही करते हुए मेले को सकुशल संपन्न करवाया।
शहर वासियों ने भी सोशल मीडिया पर इस बार पुलिस की कार्यशैली को सराहा और साथ ही इस बात को भी स्वीकारा की इस बार का ट्रैफिक मैनेजमेंट हर बार से अच्छा था और डाक कांवड़ की वजह से शहर में कोई परेशानी देखने को नहीं मिली।
एसपी ट्रैफिक क्राइम जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर सुयाल, ए एस पी मनोज कात्याल, ए एस पी स्वतंत्र कुमार सिंह एवं अन्य ज़ोनल अधिकारियों की भरपूर मेहनत के फलस्वरूप मेला सकुशल सम्पन्न हुआ।
















