देहरादून के रिसॉर्ट में कैसीनो के बड़े धंधे का भंडाफोड़, 1.22 लाख नकदी बरामद, 24 गिरफ्तार

देहरादून के एक प्रतिष्ठित रिजॉर्ट में कैसीनो के अवैध धंधे का बड़ा खुलासा हुआ है। एसटीएफ और सहसपुर पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ एक लाख से अधिक की नकदी भी बरामद की गई है। जानकारी मिली है कि इस रिपोर्ट में प्रतिष्ठित अधिकारी कैसीनो खेलने आते थे। और जहां यह खेल चल रहा था वह प्रतिष्ठित उत्तराखंड के अधिकारी का है! पुलिस की जांच जारी है कि आखिरी अधिकारी कौन है?

आपको बता दें कि थाना सहसपुर के अंतर्गत होरावाला स्थित एक आलीशान रिजॉर्ट में अवैध रूप से संचालित कैसीनो गैंबलिंग का पर्दाफाश हुआ है.एसटीएफ और सहसपुर पुलिस की टीम ने छापेमारी कर संचालक समेत 24 जुआरियों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके कब्जे से 1 लाख 22 हजार की नकदी भी बरामद हुई है. इसके अलावा मौके पर 15 लड़कियां भी मिली हैं.

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स और सहसपुर थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से होरावाला स्थित संजीवनी रिजॉर्ट में छापेमारी की. रिजॉर्ट के अंदर कैसीनो कॉइन गैंबलिंग का धंधा चल रहा था. जिस पर टीम ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, देहरादून और हरिद्वार समेत अलग-अलग जगहों के रहने वाले 25 जुआरियों को मौके पर दबोचा. साथ ही 1 लाख 22 हजार की नकदी, 2300 कैसीनो कॉइन समेत 60 गड्डी ताश बरामद की गई हैं.

कैसीनो गैंबलिंग का अवैध धंधा चलाने वाला पारस गुलाटी हरिद्वार के ज्वालापुर का रहने वाला है. जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि, उसका सह आरोपी कपिल अरोड़ा फरार बताया जा रहा है. जिसकी धरपकड़ के लिए प्रयास जारी है.

खबर है कि पारस गुलाटी और कपिल अरोड़ा अपने नाम से ही रिजॉर्ट में कैसीनो गैंबलिंग का धंधा चलाते थे. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है. साथ ही पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है. खबर यह भी मिली है कि यहां बड़े बड़े अधिकारी भी आते थे और यह रिजल्ट भी किसी प्रतिष्ठित अधिकारी का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!