चंपावत सड़क हादसा : PM मोदी ने जताया शोक, ट्वीट के जरिए मृतकों और घायलों को मुआवजा देने का ऐलान

चंपावत : टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर दुखद हादसा हुआ. यहां बारातियों से भरी मैक्स खाई में जा गिरी जिसमे 14 लोगों के मारे जाने की खबर है। मिली जानकारी के अनसुरा अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। अभी मौके पर रेस्क्यू का काम जारी है। दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है। हादसे के बाद शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। पहचान पाना काफी मुश्किल है।

वहीं बता दें कि पीएम मोदी ने हादसे पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए मृतकों और घायलों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने लिखा कि उत्तराखंड के चंपावत में हुई दुर्घटना हृद्यविदारक है। इसमे जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन (यूके ०४,टीए- ४७१२) में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात ३ बजकर २० मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।

दुर्घटना के मृतक

लक्ष्मण सिंह पुत्र ध्यान सिंह, केदार सिंह पुत्र दान सिंह, ईश्वर सिंह पुत्र फ तेह सिंह, उमेद सिंह पुत्र गणेश सिंह, हयात सिंह पुत्र दीवान सिंह, सभी ककनाई निवासी, पुनी देवी पत्नी नारायण सिंह, भगवती देवी पत्नी होशियार सिंह, निवासी हल्द्वानी, पुष्पा देवी पत्नी शेर सिंह, निवासी ककनाई, बसंती देवी, चंपावत, श्याम लाल पुत्र दानी राम, विजय लाल पुत्र ईश्वरी राम, निवासी डांडा, हीरा सिंह पुत्र उमेद सिंह, डांडा।
घायल
चालक प्रकाश राम पुत्र हरीश राम, त्रिलोक राम पुत्र टीका राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!