सीएम धामी ने किया मुनस्यारी महोत्सव का शुभारंभ, बताया क्यों कहा जाता है “सार संसार एक मुनस्यार”
मुनस्यारी : सोमवार को सीएम धामी मुनस्यारी पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने मुनस्यारी महोत्सव का शुभारंभ किया। मुनस्यारी महोत्सव में लगाई गई स्थानीय प्रर्दशनियों का भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवलोकन किया। सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए बताया कि क्यों “सार संसार एक मुनस्यार” कहा जाता है। उन्होंने कहा कि इस बात को तो मुनस्यार आकर ही समझा जा सकता है। सीएम ने बताया कि मैं बचपन से मुनस्यार की खूबसूरती से आर्कषित रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सहां कुछ दिन रूक जाओ यहां रहो तो फिर जाने का मन नहीं करता है। क्योंकि पूरी दुनिया में मुनस्यारी जैसी जगह मिलना मुश्किल है।
इसके साथ ही सीएम ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें महान विभूतियों के नक्शे कदमों पर चलने को कहा। सीएम ने जल्द ही पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज खोलने की बात कही। और मुनस्यारी में भी एकल विद्यालय खोलने की बात कही।