CM धामी ने सदन के पटल पर रखा वित्तीय वर्ष 2022-23 का अनुपूरक बजट, सदन की कार्यवाही स्थगित
देहरादून : सरकार के गठन के बाद उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का प्रथम सत्र आज मंगलवार से शुरू हुआ। राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र का आगाज हुआ। इससे पहले राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अभिभाषण शुरू होते ही विपक्ष ने सदन में महंगाई के विरोध में बैनर दिखाए। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग कर रही है। संस्कृत शिक्षा को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मातृ शिशु सेवा में सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत तीन हज़ार रुपये दिए जा रहे हैं। बुजुर्गों व दिव्यांगों को पेंशन दी जा रही है।
वहीं आज शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्तीय वर्ष 2022-23 का लेखानुदान सदन पटल पर रखा। साथ ही सदन की 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई। वहीं हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत विधानसभा सदन के बाहर महंगाई के विरोध में धरने में बैठ गईं।
मंगलवार को पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सीएम ने नए वित्तीय वर्ष के प्रथम चार माह के लिए लगभग 21 हजार 116 करोड़ रुपये का लेखानुदान पेश किया. सात ही सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई।




















