कांग्रेस ने की 53 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, लक्सर-खानपुर सीट पर फंसा पेंच
लंबे इंतजार और मंथन के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की 53 विधानसभा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी l लेकिन जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत व उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं का नाम कहीं पर नजर नहीं आ रहा।
लंबे मंथन के बाद 53 कैंडिडेट के नाम फाइनल हुए हैं। कैंट,डोईवाला,लैंसडाउन सीट सीट 17 सीट पर पेंच फंसा हुआ। हीरा सिंह बिष्ट को रायपुर से मैदान उतारा गया।यशपाल आर्य को बाजपुर से और संजीव आर्य को नैनीताल से टिकट मिला।
विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में
लक्सर व खानपुर सीट पर भी पेंच फंसा हुआ है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में किसी भी उम्मीदवार का नाम नहीं आया।