बेकाबू हुआ कोरोना : यहां 10 मंत्री और 20 विधायक पाए गए पॉजिटिव, 22,775 केस आए, 406 से ज्यादा मौतें

साल 2021 के आखिरी दिन देश में कोरोना के 22,775 केस दर्ज किए गए और संक्रमण से 406 मौतें हुईं। एक्टिव केसों की संख्या फिलहाल 1.04 लाख है। देश में ओमिक्रॉन के मामले 1,502 हो गए हैं। सबसे ज्यादा 74 ओमिक्रॉन केस तमिलनाडु में मिले। 31 नए ओमिक्रॉन केस के साथ दिल्ली दूसरे नंबर पर रहा।

उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। बीते दिन उत्तराखंड में 88 मामले सामने आए तो वहीं एक की मौत हुई। वहीं दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राजस्थान में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। हालात बेकाबू होते जा रहे हैं अगर लोगों ने लापरवाही बरती तो एक बार फिर से कोरोना भय़ंकर रुप ले सकता है।

​​​​​​​विधानसभा सत्र के दौरान महाराष्ट्र के 10 मंत्री, 20 विधायक कोरोना पॉजिटिव मिले। महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि अगर राज्य में ऐसे ही कोरोना केस बढ़ते रहें तो कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे।महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 8,067 पॉजिटिव केस मिले हैं। 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1,766 लोग ठीक हुए हैं। नए संक्रमितों में से 5631 मुंबई में ही मिले हैं। यह गुरुवार को मिले 3671 पॉजिटिव केस से तकरीबन दोगुना है। राज्य में ओमिक्रॉन के भी 4 नए मरीज मिले हैं। मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34 केस मिले हैं।महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है। इससे पहले गुरुवार को राज्य के एक अन्य मंत्री बाला साहेब थोराट कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!