उत्तराखंड से बड़ी खबर , स्कूल के 8 छात्र-छात्राएं और 1 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव, आज आए इतने केस

 रुदपुर : उत्तराखंड से बड़ी खबर है। बता दें कि एक बार फिर से उत्तराखंड के एक स्कूल में कोरोना का कहर बरपा। स्कूल में एक नहीं दो नहीं बल्कि 8 मामले सामने आए जिसमे स्कूल के बच्चे और शिक्षक शामिल है। वहीं आज उत्तराखंड में कोरोना के 27 मामले सामने आए हैं जिसमें से 10 नाम ले उधम सिंह नगर में आए हैं और 9 देहरादून में।

बता दें कि मंगलवार को नवोदय विद्यालय में बच्चों और स्टाफ वालों का सैंपल जांच के लिएल लिये गए थे। बुधवार की सुबह आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में नवोदय विद्यालय रुद्रपुर में छह छात्राएं,एक छात्र सहित 38 वर्षीय शिक्षक को कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है।सीएमओ डॉ सुनीता चुफाल रतूडी ने एडीएम प्रशासन को कंटेन्मेंट जोन बनाये जाने की संस्तुति भेजी है। वही सुबह आई रिपोर्ट में खटीमा में तीन,सितारगंज में एक,गदरपुर में भी एक कोरोना संक्रमित मिला है।

रुदपुर नवोदय विद्यालय में बीते एक सप्ताह से लगतार छात्राओं की के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। मंगलवार को सीएमओ डॉ सुनीता चुफाल रतूडी की तरफ से नवोदय विद्यालय का निरीक्षण कर छात्रों और स्टाफ की सैम्पलिंग कराई गई थी। बुधवार को सुबह मिली आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 6 छात्राओं,एक छात्र और एक 38 वर्षीय शिक्षक में कोरोना की पुष्टि हुई। सीएमओ ने बताया कि सभी छात्राओं और छात्र सहित शिक्षक को सभी से अलग रखते हुए आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं एडीएम प्रशासन जय भारत सिंह से विद्यालय को कंटेन्मेंट जोन बनाये जाने की संस्तुति भेजी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!