उत्तराखंड में और बढ़ा कोरोना का प्रकोप, आज आंकड़ा 3800 के पार, 2 की मौत

देहरादून : उत्तराखंड में आज शनिवार को कोरोना का महा विस्फोट हुआ। बता दें कि आज अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए । आज प्रदेश में 3800 से ज्यादा मामले सामने आए जिससे एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग में  हड़कंप मच गया है। बता दें कि आज शनिवार को कोरोना के 3848 मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में दो कोरोना मरीज की मौत हुई है। आपको बता दें कि आज 1184 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 3848 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस 14892 एक्टिव केस रह गए हैं।

आपको बता दें कि आज शनिवार को अल्मोडा़ में 128, बागेश्वर में 75, चमोली में 63, चंपावत में 67, देहरादून में 1362, हरिद्वार में 641, नैनीताल में 719, पौड़ी गढ़वाल में 168, पिथौरागढ़ में 50, रूद्रप्रयाग में 26, टिहरी गढ़वाल में 109, उधम सिंह नगर में 412, उत्तरकाशी में 28 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 367272 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7440 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!