हरिद्वार में धोखाधड़ी के मामले में पार्षद का पति हुआ गिरफ्तार, हज यात्रियों से की थी लाखों की धोखाधड़ी
हरिद्वार : हरिद्वार में धोखाधड़ी के मामले में कांग्रेसी पार्षद के पति को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट से गैर जमानती वारंट के आधार पर ज्वालपुर पुलिस ने पार्षद के पति को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने अन्य 2 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नं. 36 तेलियाना ज्वालापुर से कांग्रेसी पार्षद इसराना के पति शौकीन अहमद के ऊपर वर्ष 2018 से हज यात्रियों से धोखाधड़ी करने के मामले में केस चल रहा था। पार्षद के पति शौकीन अहमद कांग्रेस के नेता हैं। जिनपर हज यात्रियों से लाखों की धोखाधड़ी करने के मामला दर्ज है। पुलिस ने गुरूवार को शौकीन अहमद को उसको घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।