देहरादून और नैनीताल एसएसपी ने किए कई दारोगाओं के तबादले
देहारदून और नैनीताल एसएसपी ने बीते दिनों कई दारोगाओं को इधर से उधर किया है। देहरादून एसएसपी खंडूरी और नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने कई दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया।
देहरादून एसएसपी ने सहसपुर थाने में तैनात दीपक गैरोला को जोगीवाला चौकी प्रभारी बनाया है तो वहीं जैनेंद्र सिंह को थाना नेहरु कॉलोनी से बाईपास थाना, नेहरू कॉलोनी, का चौकी प्रभारी बनाया गया है। तो वहीं इसी के साथ रायपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक ज्योति गैरोला को नेहरु कॉलोनी चौकी प्रभारी बनाया गया है। विकासनगर कोतवाली में तैनात कमलेश प्रसाद को नालापानी, कोतवाली, डालनवाला का चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसी के साथ कोतवाली नगर में तैनात राकेश पुंडीर को आईटी पार्क चौकी प्रभारी बनाया गया है।
वहीं नैनीताल एसएसपी ने उप निरीक्षक संजीत राठौर थाना हल्द्वानी से प्रभारी चौकी आरटीओ, उप निरीक्षक निर्मल लटवाल प्रभारी चौकी आरटीओ से चौकी प्रभारी लामाचौड़, उपनिरीक्षक महेश जोशी चौकी प्रभारी लामाचौड से चौकी प्रभारी बैलपड़ाव, उप निरीक्षक गुलाब कंबोज थाना भवाली से चौकी प्रभारी खैरना, उप निरीक्षक भोपाल रामपोरी चौकी प्रभारी बैलपड़ाव से बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी भेजा है।

















