देहरादून : काम नहीं आई मम्मी की पहुंच, 2000 जुर्माना भी भरा और माफी भी मांगी
देहरादून : बीते दिनों परिवहन विभाग द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त निर्देश जारी किए गए थे कि अगर कोई वाहन चलाते समय फोन पर बात करता पाया गया तो उनका फोन 24 घंटे के लिए सीज होगा औऱ जुर्माना भी लगेगा। और ऐसा ही हुआ अगले दिन। दरअसल वाहन चलाते समय एक युवक फोन पर बात कर रहा था। पुलिस ने फोन सीज कर लिया। मोबाइल को छुड़ाने के लिए युवक ने अपनी मम्मी की पहुंच की बात बताई और उनकी मम्मी से बात करने को कहा लेकिन मम्मी की पहुंच काम नहीं आई।
आपको बता दें कि परिवहन विभाग ने पहले ही जनता को चेताया था कि वाहन चलाते समय कोई फोन पर बात करते पाया गया को वाहन 24 घंटे के लिए सीज किया जाएगा। निर्देश जारी करने के बाद पहले दिन एक युवक का मोबाइल सीज किया गया।
जानकारी मिली है कि युवक देहरादून में एक निजी संस्थान में पढ़ता है। गुरुवार को वह अपना मोबाइल छुड़ाने आरटीओ कार्यालय पहुंचा। उसने खुद की मम्मी को यूपी में अधिकारी बताया और आरटीओ संदीप सैनी को फोन भी कराया, लेकिन आरटीओ ने बिना जुर्माना और माफीनामा लिए मोबाइल देने से इन्कार कर दिया। युवक ने 2000 रुपये जुर्माना भरा और माफीनामा दिया कि अब वह ऐसा अपराध नहीं करेगा तो उसे मोबाइल लौटाया गया।
वहीं बता दें कि वाहन चलाते हुए मोबाइल पर बात करने वालों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान में गुरुवार को दूसरे दिन परिवहन विभाग ने पांच मोबाइल सीज किए। परिवहव टीम लोगों पर सख्ती बरतें हैं औऱ नियम तोड़ने पर बख्शने के पक्ष में नहीं है। और इतना तो खुद को भी होना चाहिए कि वाहन चलाते समय फोन पर बात न करें क्योंकि ये आपके लिए ही खतरनाक हैै।
















