सीएम समेत मंत्रियों के शपथ लेने के अगले दिन ही थाने के बाहर धरने पर बैठीं हरीश रावत की विधायक बेटी, जानिए वजह

हरिद्वार– सीएम समेत मंत्रियों के शपथ लेने के अगले ही दिन हरिद्वार से ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत श्यामपुर थाने में धरने पर बैठीं। विधायक अनुपमा रावत का आरोप जिन लोगों ने कांग्रेस को वोट किया है उनको क्षेत्रीय पुलिस परेशान कर रही है।

आपको बता दें कि श्यामपुर पुलिस के द्वारा एक नाबालिक बच्चे को स्कूल से उठवाकर थाने लाने पर विधायक अनुपमा रावत धरने पर बैठीं हैं। हरीश रावत की बैठी अनुपमा रावत ने क्षेत्रीय पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि क्षेत्र की जनता उत्पीड़न नही सहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!