देहरादून के रेस्टोरेंट्स में खाद्य विभाग टीम की छापेमारी, मिले सड़े टमाटर
देहरादून के रेस्टोरेंट्स में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आज खाद्य विभाग की टीम ने दून दरबार रेस्टोरेंट समेत मसूरी डाइवर्जन रोड स्थित zoo और रेस्टोरेंट्स में छापा मारा। खाद्य विभाग की टीम ने त्यौहारों को देखते हुए कई जगहों पर छापा मारा।
वहीं रेस्टोरेन्ट के किचन के निरीक्षण में दौरान खाद्य विभाग की टीम को भारी मात्रा में सड़े हुए टमाटर मिले। ये देख रेस्टोरेंट चालक घबरा गए। टीम ने उनको चेतावनी दी कि अगर आइंदा सड़ी हुई चीज किचन में रखी या पाई गई तो सख्त कार्रवाई होगी।
आपको बता दें कि विभाग की टीम ने स़ड़े टमाटरों समेत नॉनवेज वेस्टेज खाद्य पदार्थ को भी डस्टविन में डलवाकर, फिनायल डलवाकर मौके पर नष्ट किया और भविष्य में इस तरह खाद्य पदार्थो को रख रखाव से बचने की हिदायत भी दी गई।साथ ही मौके पर रेस्टोरेन्ट में प्रयोग होने वाले पनीर का भी विभाग की टीम ने सैम्पल लिया। इसके अतिरिक्त अशोक मसाला की फैक्ट्री से मिर्च एवं हल्दी का सैम्पल, मोहबेवाला इण्ड्स्ट्रियल एरिया में लिया गया। तीनों सैम्पल को राज्य खाद्य विशलेषण शाला रुद्रपुर भेजा जायेगा। दिपावली के आभियान में उक्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी
















