शिक्षक के घर पर ताबड़ तोड़ फायरिंग, गोली लगने से घायल

हरिद्वार। पुरानी रंजिश के चलते एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में शिक्षक के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक जनपद हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के प्रेमराजपुर गांव निवासी दीपक सैनी का पास के ही गांव रुहालकी निवासी शशांक से पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है की रविवार की शाम दीपक सैनी अपने आठ से दस साथियों के साथ कई बाइकों पर सवार होकर शशांक के घर पहुंचा। वहां उसने शशांक के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली शशांक के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक हुकम सिंह के पैर में लग गई।


घटना के बाद आरोपी हवा में तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। घायल शिक्षक को तुरंत सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *