पहले शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
रूड़की : रूड़की से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां रानीपुर क्षेत्र के युवक पर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। इसके साथ ही दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप भी लगे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पहले तो युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर युवती की अश्लील विडियो बनाकर प्रसारित करने की धमकी देकर उसपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।
मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की रहने वाली युवती ने ने कलियर पुसिल में तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया है कि 2021 में वह उत्तराखंड आयी थी। और फिर उसकी दोस्ती यहीं के रहने वाले युवक से हुई। युवक ने युवती को अपना नाम फरमान बताया था। और उससे दोस्ती के बाद उससे शादी का वादा किया।
युवक और युवती 4 महीने तक साथ रहे। इस दौरान युवक ने शादी की बात कहकर उसके साथ संबंध बनाए और अश्लील वीडियो भी बना ली। लेकिन जब युवती ने शादी की बात कही तो उसने टाल दी। जिसके बाद युवती अपने घर चली गई और सारी बातें अपने परिजनों को बताई। पूछताछ के बाद पता चला कि युवक का नाम सोनू राजपूत है। आरोपी युवती पर संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है ऐसा ना करने पर विडियो वायरल करने की बात कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।