हरिद्वार से बड़ी खबर :15 महीने के मासूम के साथ गंग नहर में कूदी महिला, शव बरामद
हरिद्वार इस वक्त की बड़ी खबर है। हरिद्वार के बहादरा बाद थाना क्षेत्र से है जहां 15 महीने के मासूम बच्चे को लेकर एक महिला ने गंगनहरनहर में कूद गई।आसपास मौजूद लोगों ने जब ये देखा तो उनमें हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जल पुलिस और जल पुलिस ने महिला की तलाश के लिए अभियान चलाया और अब खबर सामने आ रही है कि महिला और बच्चे का शव बरामद हो गया है।
बहादराबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रह कलेश के चलते 26 वर्षीय महिला ने नहर में छलांग लगाई। वह अपने 15 महीने की मासूम बच्चे के साथ घर से निकली और गंग नहर में कूद गई वहीं जल पुलिस को महिला और बच्चे का शव बरामद हो गया।
जानकारी मिली है कि महिला उत्तर प्रदेश के संभल की रहने वाली है। घटना के बाद परिवार जनों रो रो कर बुरा हाल है।घटनास्थल पर पहुंची बहादराबाद थाना पुलिस के द्वारा गोताखोरों जल पुलिस की मदद से महिला और बच्चे का शव बरामद हूआ। महिला और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।