उत्तराखंड में फिर गैंगरेप, तीन युवकों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

देहरादून : उत्तराखंड में फिर से हैवानियत की कुछ युवकों ने हद पार की। बता दें कि एक बार फिर से देवभूमि उत्तराखंड से गैंगरेप का मामला सामने आया है। हाल ही में रुड़की में एक महिला और उसकी दो साल की बेटी से गैंगरेप किया गया तो वहीं अब विकासनगर के पास सहसपुर से ऐसी ही बुरी खबर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सहसपुर थाना अंतर्गत केदारा वाला क्षेत्र में 16 साल की किशोरी के साथ तीन युवकों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस खबर से पुलिस भी सखते में है। किशोरी के पिता की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। दारोगा रविंद्र नेगी ने बताया कि शिकायत के बाद मामले की जांच शुरु कर दी गई है। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!