महंगाई से परेशान आम जनता को एक फिर बड़ा झटका, खाना बनाना हआ और महंगा, बढे़ सिलेंडर के दाम

महंगाई से परेशान आम जनता को एक फिर बड़ा झटका लगा है. गुरुवार को भारत सरकार ने एलपीजी गैस के दामों में एक बार फिर से इजाफा किया.

जानकारी के मुताबिक, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 3.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़े हैं. वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी इजाफा हुआ है. कमर्शियल सिलेंडर के दाम 8 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा है. इस बढ़ोतरी के बाद आज से दिल्ली में जहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1003 रुपये पर मिलेगा. वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 1002.50 रुपये प्रति सिलेंडर के डर दर से मिलेगा.

बता दें कि  पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये से 1003 रुपये पर पहुंच गया है. आज कोलकाता में एलपीजी के दाम 1029 रुपये और चेन्नई में 1018.5 रुपये तक आ गए हैं जिससे खाना पकाना और भी महंगा हो गया है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!