गंगा किनारे मौज मस्ती करना पड़ा जान पर भारी, गाजियाबाद से ऋषिकेश घूमने आए 6 दोस्तों में से 2 की मौत

ऋषिकेश। तीर्थनगरी में गाजियाबाद से घूमने आए 6 दोस्तों में से दो युवको की गंगा में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी मिली है कि गाजियाबाद से 7 दोस्त ऋषिकेश घूमने आए थे। जो की गंगा किनारे मौज मस्ती कर रहे थे और हिठखोली कर रहे थे तभी मिट्टी धसने से वो पानी में जा गिरे। इसमे चार युवक पानी से बाहर आ गए लेकिन दो की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत नीम बीच के समीप गंगा में डूब कर गाजियाबाद के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने चार अन्य साथियों के साथ यहां घूमने आए थे। पुलिस ने युवकों के स्वजन को सूचना भेज दी है। पुलिस के मुताबिक शालीमार गार्डन साहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी छह युवक शुक्रवार की सुबह ऋषिकेश घूमने आए थे।वह तपोवन के लक्ष्मण झूला स्थित एक होटल में ठहरे थे। होटल में जलपान के बाद सभी युवक गंगा में नहाने के लिए तपोवन और नीम बीच के मध्य एक घाट पर चले गए। चारों युवक यहां एक दूसरे का हाथ पकड़कर घाट पर नहाने लगे। तभी सुबह 11 बजे अचानक उनके पैर के नीचे से रेत फिसल गई और दो युवक डूब गए। साथियों ने शोर मचाया तो आसपाक से लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

चार युवक तो बाहर आ गए लेकिन रजत खन्ना (21 वर्ष) पुत्र अनुज खन्ना तथा शुभम (25 वर्ष) पुत्र पदम सिंह दोनों निवासी शालीमार गार्डन साहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश गहरे पानी में डूब गए। दोनों ने बाहर आने की काफी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। उनके अन्य साथियों ने चीख पुकार मचाई तो गंगा की दूसरी ओर बोट संचालकों की निगाह उन पर पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!