उत्तराखंड में यहां स्पा सेंटर में फिर एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग का छापा
हल्द्वानी में नियम-कायदे ताक पर रखकर स्पा सेंटर्स का संचालन किया जा रहा है। शुक्रवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शहर के कई स्पा सेंटर्स पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। लापरवारी बरतने वाले स्पा सेंटरों पर टीम ने कार्रवाई की। साथ ही पुलिस टीम ने सभी स्पा सेंटर संचालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।
आपको बता दें कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और पुलिस इससे पहले भी कई बार छापेमरी कर चुकी है और कइयों पर कार्रवाई कर चुकी है जो की अभी भी जारी है।
















