उत्तराखंड से बड़ी खबर, चुनाव लड़ने पर हरक की हामी, कहा- मैं लडूंगा लोकसभा का चुनाव
उत्तराखंड की सियासत से एक बार फिर बड़ी खबर है। वह भी हरक सिंह रावत को लेकर। बता दें कि हरक सिंह रावत अब चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए हरक रावत उन्होंने भाजपा में रहते हुए कई बार यह कहा है कि वह 2022 का चुनाव नहीं लड़ेंगे और उन्होंने चुनाव लड़ा भी नहीं बल्कि उनकी जगह उनकी बहू को टिकट दिया गया और वोट लैंसडाउन से हार गईं लेकिन अब सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि हरक ने चुनाव लड़ने को लेकर हामी भर दी है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। सूत्रों की माने तो उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए हामी भर दी है। हरक सिंह 2024 में होने वाला लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की है कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे लेकिन उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि यह हाईकमान तुम्हारी भी तय करेगा कि वह हर सिंह रावत को गढ़वाल या लोकसभा सीट से चुनाव लड़वाते हैं या नहीं
















