हरिद्वार में पागल कुत्ते का तांडव, जो आता गया उसे काटता गया, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

हरिद्वार एक हैरान कर देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। बता दे कि यहां एक पागल कुत्ते नहीं कई लोगों को अपना शिकार बनाया जिसके बाद लोगों ने उसे गुस्से में आकर पीट पीट कर मार डाला और फिर राहत की सांस ली।

मामला कोतवाली हरिद्वार क्षेत्र के बिरला घाट और हर की पैड़ी क्षेत्र का हैँ जहां आज बुधवार सुबह एक पागल कुत्ते ने 2 दर्जन से अधिक लोगों को काट दिया। गुस्साई भीड़ ने मिलकर उस कुत्ते को पीट पीट कर मार डाला। यह खबर आग की तरह फैल ग ई। घायलों में हिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि यात्री भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच ललिता राव पुल के पास स्थित बिरला घाट क्षेत्र में इस पागल कुत्ते ने तांडव मचाना शुरु किया और हर की पैड़ी के पास जाकर इस कुत्ते का तांडव खत्म हुआ।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस कुत्ते के सामने जो भी आता गया उसे वे काटता गया। कईयों को गहरी चोट आई है तो कोई मामूली घायल हुए हैं लेकिन इससे लोगों में गुस्सा है वही आखिर में आकर लोगों ने कुत्ते को पीट पीट कर मार डाला जो भी अब चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घटना सै अस्पताल में भी हड़कप मचा हुआ है।

खबर है कि अकेले अकबर रोड पर ही 20 से ज्यादा लोगों को काटने वाले इस कुत्ते को हर की पैड़ी के पास रहने वाले कुछ लोगों ने डंडे से पीट पीटकर मार दिया है। इसके बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!