हरिद्वार : क्रेन को ओवरटेक करने के चक्कर में खाई में गिरी यात्रियों से भरी रोडवेज बस
हरिद्वार : नजीबाबाद हाईवे पर मंगलवार रात एक क्रेन को ओवरटेक करने के चक्कर में रोडवेज बस का चालक नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में जा गिरी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू करते हुए घायल यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में छह यात्री घायल हो गए।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गयाहै। पुलिस के मुताबिक, मुरादाबाद डिपो की एक बस नजीबाबाद की ओर से हरिद्वार आ रही थी। तिरछे पुल के पास क्रेन को ओवरटेक करने के दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद रोडवेज बस गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद चालक व कंडक्टर फरार हो गए। श्यामपुर थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि सभी घायलों की हालत सामान्य है।
















