हरिद्वार : पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका संग गेस्ट हाउस में पकड़ा, उतार दिया इश्क का बुखार

हरिद्वार से पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है। ये मामला उत्तराखंड में चर्चाओं का विषय बना हुआ। आपको बता दें कि हरिद्वार के पिरान कलियर में एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका संग गेस्ट हाउस में पकड़ लिया। पति को किसी और युवती के साथ देख पत्नी का पारा चढ़ गा और पत्नी ने पति समेत उसकी प्रेमिका की सबके सामने धुनाई कर दी। हंगामा होने पर मौके पर पुलिस पहुंची और तीनों से हिरासत में लेकर थाने लेकर आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार पिरान कलियर के एक गेस्ट हाउस में पत्नी ने पति को किसी और महिला संग देख लिया और उसका पारा चढ़ गया। मिली जानकारी के अनुसार कलियर निवासी एक महिला की शादी कुछ साल पहले महमूदपुर निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय तो अच्छा चला लेकिन इसके बाद पति का किसी महिला से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसकी जानकारी पत्नी को कही से लग गई। पत्नी पतिको रंगे हाथों पकड़ना चाहती थी और इसी के चलते आज रविवार सुबह पत्नी को कही से पता चला कि उसका पति अपनी प्रेमिका को लेकर कलियर में सोहलपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में जा रहा है।। पत्नी ने पति का पीछा किया और गेस्ट हाउस के कमरे तक पहुंच गई। पत्नी ने पति को प्रेमिका संग गेस्ट हाउस के कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर दोनों के इश्क का बुखार उतारने के लिए उन्हें जमकर पीटा। इतना ही नहीं महिला ने परिजनों को भी मौके पर बुला लिया।


खूब हंगामा हुआ। हंगामा होते देख गेस्ट हाउस संचालक ने मामले की सूचना कलियर थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और तीनों को थाने ले आई। थाने में दोनों पक्षों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!