कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष बनी हेमा पुरोहित

हेमा पुरोहित ने कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। हेमा पुरोहित के सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने विधिवत तरीके से पदभार ग्रहण किया। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में इस मौके पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित कई बड़े नेता वहां मौजूद रहे। इस मौके पर हेमा पुरोहित ने कहा कि प्रदेश के जितने भी ज्वलंत मुद्दे हैं कांग्रेस सेवादल उन सभी को लेकर सड़कों पर उतरेगी। और सड़कों पर उतरकर सरकार का विरोध करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके सामने कोई चुनौती नहीं है लेकिन अपने संगठन के लोंगो को एकजुट रखना उनकी प्राथमिकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!