अरूणाचल के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों में हुई झड़प, 6 भारतीय सैनिक घायल
नई दिल्ली : LAC के पास भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 9 दिसम्बर को झड़प हो गई। इस झड़प का भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। झड़प में 6 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को ईलाज के लिए गुवाहटी लाया गया है। इसकी जानकारी भारतीय सेना ने सोमवार को दी।
भारतीय सेना ने बताया कि “तवांग सेक्टर में पीएलए के जवानों के साथ LAC पर 9 दिसंबर को झड़प हो गई। हमारे सैनिकों ने इसका दृढ़ता से सामना किया। इस झड़प के दौरान के दौरान दोनों पक्षों को मामूली चोटें आयी हैं। जिसके बाद दोनों पक्ष तत्काल पीछे हट गए। इसके सा थ ही सेना ने बताया कि इसके बाद हमारे कमांडर ने शांति बहाल करने के लिए स्थापित तंत्रों के अनुरूप चीनी समकक्ष के साथ फ्लैग बैठक की।