क्या चौबट्टाखाल से हरक सिंह रावत को मिलने जा रहा है टिकट? क्या रावत-रावत की होगी टक्कर?
पौड़ी गढ़वाल : बीती रात कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है जिसमे 11 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हुआ है। बता दें कि इस लैंसडाउन से हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति को टिकट दिया गया है।वहीं 6 सीटें ऐसी है जिस पर मंथन चल रहा है। इसमे चौबट्टाखाल और टिहरी सीट भी शामिल है। खबक है कि इन सीटों पर कांग्रेस चौंकाने वाला फैसला कर सकती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चौबट्टाखाल सीट पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह को चुनाव के मैदान में उतार सकती है। वहीं खबर है कि टिहरी सीट पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की खामोशी टूटने का इंतजार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस फिलहाल एक परिवार एक टिकट के फार्मूले पर सख्ती से आगे बढ़ रही है। कुछ समय पहले भाजपा छोड़कर दोबारा कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व काबीना मंत्री यशपाल और उनके बेटे संजीव आर्य के सिवाय किसी दूसरे परिवार को दो टिकट नहीं मिले हैं।
क्या कांग्रेस फिर से एक परिवार को दे टिकट देगी? क्या हरक सतपाल महाराजा को टक्कर देते नजर आएंगे। चौबट्टाखाल से भाजपा से काबीना मंत्री सतपाल महाराज मैदान में है। सूत्रों के अनुसार, उनके खिलाफ कांग्रेस के पास फिलहाल कोई बड़ा चेहरा नहीं है। तो हो सकता है कि कांग्रेक हरक के चेहरे पर दांव खेले और चौबट्टाखाल से हरक सिंह रावत को चुनाव के मैदान में उतारे।
हरक का इस सीट पर दखल है। यदि उन्हे टिकट मिलता है तो वो मजबूत कैंडीडेट तो होंगे ही, साथ ही अपनी बहु अनुकृति की सीट लैंसडौन और चौबट्टाखाल दोनों पर फोकस कर सकते हैं।
















