जानिए पौड़ी विधानसभा की सभी सीटों का हाल, अनुकृति समेत दिलीप रावत और सतपाल महाराज को मिले इतने वोट

पौड़ी जिले की विधानसभा की सभी सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है। लेकिन पौड़ी में भाजपा अपना परचम लहराती नजर आ रही है। बता दें कि पौडी जिला की लैंसडाउन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महंत दिलीप रावत आगे, 1333 वोट से आगे चल रहे भाजपा प्रत्याशी महंत दिलीप रावत कांग्रेस प्रत्याशी अनुकीर्ति गुसाईं चल रही पीछे।

बात करे चौबट्टाखाल विधानसभा सीट की तो पौड़ी जिले की चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज 533 वोट से आगे कांग्रेस प्रत्याशी केशर सिंह नेगी पीछे चल रहे हैं।

वही  श्रीनगर विधानसभा से पहले और दूसरे राउंड को मिलाकर कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल आगे, 763 वोट से आगे चल रहे गणेश गोदियाल, भाजपा प्रत्याशी धन सिंह रावत दोनो राउंड में पीछे चल रहे हैं।पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा सीट से पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी रेणु बिष्ट 1351 वोट से आगे कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र रावत चल रहे पीछे।

कोटद्वार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ऋतु भूषण खंडूड़ी आगे 2000 वोट से आगे चल रही भाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी आगे, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र नेगी पीछे।पौड़ी-पौड़ी जिले की पौड़ी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी आगे, 800 वोट से आगे चल रहे राजकुमार पोरी, कांग्रेस प्रत्याशी नवल किशोर पीछे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!