मंगलौर में कांग्रेस विधायक निजामुद्दीन की रैली में पथराव, लोग घायल
मंगलौर में नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन की रैली के समय पथराव की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ लोग घायल भी हुए हैं। लोगों ने मंगलौर पुलिस से कार्रवाई की मांग को लेकर रातभर हंगामा किया। रात करीब 10 बजे के आसपास की घटना बताई जा रही है। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। काजी के समर्थकों को शांत कराने के लिए पुलिस काजी निजामुद्दीन के समक्ष हाथ जोड़ती नजर आई। मामले में एसपी देहात भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
















