नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा में की शपथ ग्रहण, इस विधायक ने नहीं ली शपथ, जानिए क्यों

उत्तराखंड के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। आज नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा में शपथ ग्रहण की, वहीं आज उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। इसके लिए आज शाम को विधानमंडल दल की बैठक में नए सीएम के नाम को ऐलान हो जाएगा।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज प्रातः 10ः00 बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक बंशीधर भगत ने प्रोटेम स्पीकर की पद एवं गोपीनीयता की शपथ ली। और उन्हें राज्यपाल ने शपथ दिलाई।इसके बाद 11ः00 बजे विधानमंडल में उत्तराखंड के नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कार्यक्रम चल रहा है। विधानसभा सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने शपथ दिलाई। आज अधिकांश विधायक शपथ ग्रहण कर रहें है। स्वास्थ्य कारणों के चलते तिलक राज बेहड़ पथ ग्र ण में नहीं पहुंच पाए। हालांकि जो विधायक आज किन्हीं कारण वश नहीं आ सके। वे अगले कार्य दिवस में शपथ ग्रहण कर सकेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!