बड़कोट : नदी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की ब्लॉक अध्यक्ष का शव मिलने से सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

नौगांव: नदी में महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। स्थानीय लोगों को जैसी ही नदी में शव नजर आया, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शव बर्निगाड़ चामी के पास यमुना नदी में मिला है। महिला की पहचान आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में हुई है।

संदिग्ध हालात में शव मिलने हड़कंप मचा हुआ है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच रहे हैं। परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस और SDRF मौके के लिए रवाना हो गयी है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजमोहन रावत ने बताया कि एक महिल का शव दिखाई दिया था, जिसके बाद आपदा कंट्रोल रूम सहित पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी।

थाना पुरोला प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि महिला की शिनाख्त हो गयी है। उन्होंने बताया कि महिला अबला देवी पत्नी कुंवर सिंह ग्राम सिंगुणी ब्लॉक नौगांव का शव है, जिसको SDRF व पुलिस की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!