के. मुरलीधरन का हुआ निधन, साउथ सिनेमा के इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

साउथ सिनेमा के जाने माने फिल्म निर्माता के. मुरलीधरन का निधन हो गया है। उनके निधन से साउथ सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है। के. मुरलीधरन ने साउथ सिनेमा को अंबे शिवम, पुधुपेट्टई और बागवती जैसी कई सफल फिल्में दी थी। उनके निधन से साउथ सिनेमा को बड़ा झटका लगा है। उन्हें साउथ सिनेमा के कई बड़े सितारों का करियर बनाने के लिए भी जाना जाता था। मिली जानकारी के मुतबिक दिल का दौरा पड़ने से के. मुरलीधरन का निधन हुआ। उनके निधन की खबर आने के बाद से सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। के. मुरलीधरन का निधन उनके होम टाउन कुंभकोणम पमिलनाडु में हुआ था। साउथ और हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार कमल हसन ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *