कार्यवाहक CM धामी औऱ निशंक की फोटो VIRAL, राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज,निकाले जा रहे कई मायने

देहरादून : उत्तराखंड का अगला सीएम कौन होगा इसका हर किसी को इंतजार है। क्या भाजपा पुराने युवा चेहरे पर दांव खेलेगी या किसी नए चेहरे को सीएम की कुर्सी सौंपेंगी ये कुछ घंटों में पता चल जाएगा। खबर है कि बीते दिन विधानमंडल की बैठक है और सभी विधायकों को देररादून बुलाया गया है। वहीं होली से एक दिन पहले कार्यवाहक सीेएम पुष्‍कर सिंह धामी की रमेश पोखरियाल निशक के साथ एक तस्‍वीर ने उत्‍तराखंड के राजनीति में हलचल मचा दी है। ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बता दें कि इस फोटो में कार्यवाहक सीएम पुष्‍कर सिंह धामी पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के माथे पर रंग से तिलक लगा रहे हैं। ये तस्वीर गुरुवार की होली के दिन है। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।इस तस्वीर के वायरल होने के बाद अगला सीएम कौन इसको लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में सीएम के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पुष्‍कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, निवर्तमान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डाक्‍टर धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, बंशीधर भगत व रेखा आर्य, निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के नाम भी चर्चा में आए हैं। 

आपको बता दें कि गुरुवार को पुष्‍कर सिंह धामी देहरादून लौटे और वो सीधे रमेश पोखरियाल निशंके आवास पर गए।। उन्होंने रमेश पोखरियाल निशंक को होली की बधाई दी और माथे पर तिलक लगाया। इस मौके की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। जानकारी के लिए आपको ये भी बता दें कि रमेश पोखरियाल निशंक का नाम उत्‍तराखंड के नए मुख्‍यमंत्री की लिस्ट में शामिल है और धामी का नाम सबसे ऊपर है। अब दोनों की मुलाकात के दौरान क्या चर्चा हुई इसको लेकर सुगबुगाहट तेज हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!