देवभूमि पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत
उत्तराखंड : अपने दो दिवसीय दौरे के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवभूमि पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रि. गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गॉर्ड आफ आनर दिया गया। थोड़ी ही देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड सरकार द्वारा राजधानी देहरादून में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी।
जिसके बाद राष्ट्रपति शिक्षा, ऊर्जा, सड़क, परिवहन और शहरी विकास से जुड़ी 2 हजार करोड़ की लागत की 9 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगी। ये राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड का पहला दौरा है।
















