रु़ड़की बिग ब्रेकिंग : ब्रांच मैनेजर के सिर पर ईंट से हमला, कर्मचारी 4 लाख रुपये लूटकर फरार

रुड़की : हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में आज ब्रांच मैनेजर पर हमला कर एक बड़ी लूट को अंजाम दिया गया। मामला रुड़क की प्रीत विहार कॉलोनी का है जहां फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में ब्रांच मैनेजर पर नव नियुक्त कर्मचारी ने हमला किया और तिजोरी में रखे चार लाख रुपये लेकर फरार हो गया।

जानकारी मिली है कि कंपनी के कर्मचारी ने ब्रांच मैनेजर भंवर लाल सैनी के सिर पर ईंट से हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया। घायल भंवर सिंह सैनी घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घायल से पूछताछ की और आऱोपी की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रीत विहार कॉलोनी में एक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। ब्रांच मैनेजर भंवर सिंह सैनी ने बताया कि आज सुबह वो कार्यालय में अकेले काम कर रहे थे। तभी कंपनी का एक कर्मचारी आया, जिसने पीछे से मेरे सर पर ईंट से हमला कर दिया और कार्यालय में रखे करीब चार लाख रुपये लूट कर ले गया। घायल भंवर सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस अब आरोपी कर्मचारी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!