कई महीनों तक देहरादून में छुपा था सिद्दू मूसेवाला का शूटर, भारी मात्रा में गोला-बारुद हथियार के साथ यहां से गिरफ्तार

देहरादून: पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसे वाला हत्याकांड गिरफ्तार एक शूटर गिरफ्तार किया गया है। प्रियव्रत ऊर्फ फौजी प्रोफेशनल शूटर है और कई हत्याएं कर चुका है। पहले भी हत्या करने के बाद देहरादून में छिपने के लिए आता रहा है। हत्या करने के वो कई दिनों तक राजधानी देहरादून में ही रहा।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में गुजरात से गिरफ्तार शूटर प्रियव्रत उर्फ फौजी ने कई महीनों तक देहरादून में शरण ली थी। सोनीपत (हरियाणा) में एक हत्या के बाद उसने छिपने के लिए दून को ठिकाना बनाया था। पुलिस के मुताबिक अप्रैल में यहां से चला गया और 29 मई को उसने पंजाब के मनसा में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

पंजाब पुलिस एक शूटर की तलाश के सिलसिले में देहरादून पहुंची थी। पता चला था कि सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में शामिल रहा शूटर वारदात को अंजाम देने से पहले देहरादून में रहा था। अब दो शूटरों को दिल्ली पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। इनमें हरियाणा निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी को मुख्य शूटर बताया जा रहा है।

सूत्रों की माने तो दून में रहने वाला शूटर भी फौजी ही है। उसका नाम पिछले साल सोनीपत में एक हत्या में आया था। उसके साथ चार युवक और भी थे। वह कई महीनों तक यहां किराए पर रहा था।

मकान मालिक से इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह अप्रैल में यहां से चला गया था।

5 युवक दिनभर मकान में ही रहते थे और कभी कभार ही बाहर निकलते थे। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर कई बार उन्हें जाने के लिए भी कहा गया था। जानकारी के अनुसार अप्रैल में वह बिना बताए यहां से चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!