उत्तराखंड में हत्या से सनसनी, ग्राम प्रधान के भाई की पत्थरों से कूचकर हत्या, मूंह को बुरी तरह कुचला
उत्तराखंड में एक बार फिर से हत्या से सनसनी फैल गई. बता दें कि हत्या कर शव को निर्मम तरह से पत्थरों से कुचल दिया। शव को नग्न अवस्था में सड़क पर फेंक दिया। सुबह जब गांव वाले वहां से निकल रहे थे तब उनकी नजर शव पर पड़ी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई।
बता दें कि मामला नैनीताल जिले के भवाली नगारीगांव के तिरछाखेत का है जहां ग्राम प्रधान के भाई की देर रात नवीन चंद्र उम्र 45 वर्ष पुत्र स्व राम लाल आर्य का शव गाँव के मार्ग पर पड़ा हुआ मिला। मृतक ग्राम प्रधान के ही ताऊ का लड़का है।
जानकारी मिली है कि शव के मुंह को पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ था। पूरा मुँह खून से सना हुआ था। वहीं शव के शरीर पर रगड़ने के भी निशान हैं। शव नग्न अवस्था में था। शव के पास ही कपड़े पड़े हुए थे। सुबह निकले ग्रामीणों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिसने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों में आक्रोश भी है, उन्होंने जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ने की मांग की है।